भारत ने भेजी चौथी राहत खेप,डीएनए विश्लेषण फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और आवश्यक फॉरेंसिक उपकरण शामिल
काठमान्डू
नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच भारत ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है. नई दिल्ली ने भारतीय वायुसेना के C-130J सैन्य परिवहन विमान से 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप नेपाल भेजी है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि विमान में राहत सामग्री के अलावा तकनीकी दल और खोज एवं बचाव अभियानों के लिए जरूरी उपकरण भी भेजे गए हैं. साथ ही, डीएनए विश्लेषण के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और आवश्यक फॉरेंसिक उपकरण भी नेपाल पहुंचाए गए हैं. भारत का यह प्रयास आपदा प्रभावित नेपाल को तत्काल सहायता और राहत पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.


