Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नोटबंदी के खिलाफ 12 पार्टियों के 200 सांसद दिल्ली में करेंगे आज प्रदर्शन

 

Indian-Parliament-House-Delhi

*नई दिल्ली.मधुरेश* -23 नबम्बर । नोटबंदी पर सवालों का सामना कर रही मोदी सरकार की मुश्किलें आज बढ़ सकती है। विपक्ष आज सरकार को पूरी तरह घेरने की कोशिश करेगी। 12 राजनीतिक पार्टियों के करीब 200 एमपी बुधवार को संसद में गांधी स्टैच्यू के पास विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।
अमुमान है कि बीएसपी के 7, सपा के 24, कांग्रेस के 95, एनसीपी के 10, टीएमसी के 45, आरजेडी के 6, जेडीयू के 18, वाईएसआर के 12, जेएमएम के 2, डीएमके के 4, सीपीएम के 20 एवं सीपीआई के 1 सांसद प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। सभी एमपी सुबह 10 बजे प्रदर्शन के लिए पहुंचेंगे।
नोटबंदी पर केंद्रित रहने के लिए सभी पार्टी एक ही झंडे (तिरंगा) का इस्तेमाल करेगी और विभिन्न पार्टियों का अपना-अपना झंडा इस्तेमाल नहीं होगा। सभी पार्टी के सांसद कॉमन नारे भी लगाएंगे। “मोदी जी की मन की बात, गरीबों के पेट में लात, जैसे नारे लगाए जाएंगे”। पहले से ही हिन्दी और अंग्रेजी में अलग-अलग नारों को तैयार किया गया है।
*जानें बुधवार को किस तरह विपक्ष घेरेगा सरकार को*
1. यूनाइटेड अपोजिशन फ्रॉन्ट ने सुबह 9.30 बजे सांसदों की मीटिंग बुलाई है। सांसदों को 10 बजे से पहले पहुंचने के लिए कहा गया है।
2. 10 बजे विपक्ष महात्मा गांधी के स्टैच्यू के पास प्रदर्शन करेगा।
3. 11 बजे सभी सांसद राज्यसभा और लोकसभा में चले जाएंगे।
4. राज्यसभा और लोकसभा में भी सांसद अपनी मांगों को दोहराएंगे।
5. विपक्ष का तीन प्रमुख मांगों पर रहेगा फोकस।
6. i) नियम 156 के तहत चर्चा हो, ii) पीएम मोदी भी नोटबंदी पर हो रही बहस के दौरान मौजूद रहें, iii) नोटबंदी की जानकारी लीक करने के आरोप पर जेपीसी जांज शुरू हो।
7. मांगे नहीं माने जाने पर विपक्ष संसद बाधित करने का प्रयास करेगा।
8. ममता बनर्जी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *