Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नोटबंदी इफेक्ट- उपचुनाव में बीजेपी को झटका तृणमूल कांग्रेस ने जीता

 

*नोटबंदी इफेक्ट- उपचुनाव में बीजेपी को झटका तृणमूल कांग्रेस ने मोंटेश्वर विधानसभा सीट जीता*

*कोलकाता.मधुरेश* 22 नवम्बर । भारत के छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह से शुरू हुई। तृणमूल कांग्रेस ने 1,27,117 वोटों के अंतर से मोंटेश्वर विधानसभा सीट जीती। तंजावुर सीट से AIADMK के रंगासामी ने जीत दर्ज कर ली है। पुडुचुरी के नेल्लीथोपु सीट से मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने जीत दर्ज की है। त्रिपुरा के बरजाला और खोवाई सीट पर सीपीआईएम की जीत हुई है।

modi

मध्य प्रदेश के नेपानगर विधानसभा सीट से कांग्रेस को पछाड़ बीजेपी उम्मीदवार मंजू दादू ने जीत हासिल कर ली है। दरअसल मोदी सरकार के नोटबंदी के निर्णय के बाद हो रहे इस उपचुनाव को अहम माना जा रहा है और सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है। उपचुनाव के परिणाम पर नोटबंदी का व्यापक असर पड़ा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed