Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाई बहन ने छापे 3 करोड़ कीमत वाली 2000 के नकली नोट 2 करोड़ चला भी दिए

 

*नई दिल्ली.मधुरेश*-1 डिसिम्बर । नोटबंदी के बाद दो हजार के नये जाली नोट छापने का सनसनीखेज मामला पंजाब से प्रकाश में आया है। पंजाब के मोहाली से सामने आये 2000 के नकली नोटों के इस मामले ने सबके होश उड़ा दिए हैं। मोहाली में 21 वर्षीय बीटेक के छात्र अभिनव वर्मा और उसकी 20 वर्षीया बहन विशाखा वर्मा ने सिर्फ एक स्कैनर के जरिए करीब 3 करोड़ कीमत के 2000 के नकली नोट छाप लिए और उसमें से करीब 2 करोड़ के नोट बाजार में चला भी दिए।

यह भी पढें   देशहित में बेहद जरूरी है ग्रेट निकोबार परियोजना : डॉ करुणाशंकर उपाध्याय

nepali-note

2000 के नकली नोट छापना और उसे बाजार में चला देना यह देश का अब तक का सबसे बड़ा मामला है।

खबर के मुताबिक अभिनव और विशाखा ने सिर्फ एक कंप्यूटर और एक स्कैनर के जरिए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने न सिर्फ नकली नोट छापे बल्कि लोगों से पुराने नोट लेकर उन्हें नकली नोट दिए जिसके बदले में 30% कमीशन भी लिया।

मान लीजिए एक करोड़ के कालेधन के नोट को सफ़ेद करना है तो ये दूसरी पार्टी को 70 लाख ही देते थे। ये दोनों 1 करोड़ के असली नोट लेकर 70 लाख के नकली नोट लोगों को पकड़ा देते थे। ये लोग 2000 के नोटों की गड्डियों में ऊपर के दो नोट असली रखते थे जिससे किसी को भी शक न हो।

यह भी पढें   देशहित में बेहद जरूरी है ग्रेट निकोबार परियोजना : डॉ करुणाशंकर उपाध्याय

बहरहाल अभी दोनों भाई-बहन पुलिस की हिरासत में हैं। पंजाब पुलिस की टीम उन दोनों भाई-बहन से पुछताछ कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *