Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

344 दवाओं से प्रतिबंध हटा, अब फिर भारत में बिकेगी विक्स एक्शन 500, कोरेक्स…..

 

supreme-coart-of-india

*नई दिल्ली.मधुरेश* 2 डिसिम्बर । उच्च न्यायालय ने गुरुवार को विक्स एक्शन 500, डिकोल्ड, कोरेक्स कफ सिरप जैसी खांसी-जुकाम, बुखार की निश्चित खुराक वाली 344 दवाओं पर लगे प्रतिबंध को रद्द कर दिया है। इन दवाओं पर सरकार ने ये कहते हुए प्रतिबंध लगाया था कि इससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।  अदालत ने फैसले को खारिज करते हुए कहा कि सरकार इस संबंध में कोई क्लिनिकल परीक्षण रिपेार्ट पेश नहीं कर पाई है। ये फैसला मनमाना है और इसमें नियमों की अनदेखी की गई है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ 454 याचिकाएं दायर की गई थी।    ग्लेनमार्क, फाइजर सहित सैकड़ों दावा कंपनियों ने सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सरकार ने पिछले साल यह कहते हुए इन दवाओं के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगा दी थी की इससे मरीजों को काफी कुप्रभाव पड़ता है। हालांकि सरकार ने कहा था कि इन दवाओं के प्रतिबंध एक्पर्ट की राय के बाद लिया गया है।   सरकर के इस फैसले के खिलाफ 454 याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी। याचिका में सरकार के फैसले को मनमाना बताते हुए रद्द करने की मांग की गयी थी। कंपनियों ने कहा था कि इसके लिए तय मानकों का पालन नहीं किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *