Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजद सुप्रीमों से मिले योगगुरु रामदेव, कहा लालू देश के राजनीतिक धरोहर

 

img-20161202-wa0008

*पटना{बिहार} मधुरेश*–2 डिसिम्बर । योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव देश के राजनीतिक धरोहर हैं। राजनीति और समाज के लिए उनका स्वस्थ और दीर्घायु रहना आवश्यक है। योगगुरु ने उक्त बातें लालू प्रसाद से मुलाकात के दौरान कही। शुक्रवार को बगैर किसी पूर्व सूचना के बाबा रामदेव लालू प्रसाद के पटना स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। देश में नोटबंदी पर जारी राजनैतिक उठापटक के बीच राजद सुप्रीमों से बाबा की मुलाकात को कुछ राजनैतिक प्रेक्षक अहम मानने लगे। इस बीच बाबा रामदेव ने कहा कि लालू जी से मिलने का कारण नोटबंदी व राजनैतिक अथवा रिश्तेदारी कतई नहीं है। वे तो सिर्फ उनका कुशल क्षेत्र पुछने के लिए आये हैं। बाबा ने स्पष्ट किया कि वे पतंजली के एक कार्यक्रम में भाग लेने पटना आये हैं। मुलाकात के दौरान योग गुरु ने लालू को स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास भी कराया। लालू से मुलाकात के दौरान रामदेव ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार की तारीफ भी की तथा उससे होने वाले फायदे पर भी चर्चा की। लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप से अपनी भतीजी की शादी के बावत योगगुरु ने कहा कि ये सब मिडिया गॉशिप है। मुलाकात के दौरान पूरे समय बाबा रामदेव राजद सुप्रीमों की तारीफ करते रहे। भले रामदेव लालू से आज की मुलाकात को सामान्य भेंट बता रहें हैं लेकिन जानकारों की अगर माने तो इस मुलाकात के कुछ निहितार्थ भी हैं, जो अभी भविष्य के गर्भ में है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com