Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस बार विवाह पंचमी में विशेष संयोग

 

15230637_1291976460875185_3365576408491170124_n

जनकपुर में विवाह पंचमी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। मार्गशीर्ष (अगहन) मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को भगवान श्रीराम तथा जनकपुत्री जानकी (सीता) का विवाह हुआ था। तभी से इस पंचमी को ‘विवाह’ के रुप में मनाई जाती है। इस बार विवाह पंचमी रविवार, 4 दिसंबर को है।

इस बार विवाह पंचमी में विशेष संयोग है। इस बार इस पंचमी में पूर्ण अमृत योग के साथ-साथ कई प्रकार के विलक्षण और अद्भुत फल देने वाले योग में आ रही है। चौबीस विवाह का योग सोने पर सुहागा है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 नवबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

इस दिन पूजा करने के विशेष लाभ है। इस दिन पूजा करने से भगवान राम और माता सीता की कृपा बनी रहती है। साथ हर काम में सफलता मिलती है।दुनिया को राक्षस रावण समेत अन्य के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान श्रीराम का विवाह माता जानकी से हुआ था। जिसके बाद ही दुनिया के लोग रावण सहित अन्य राक्षसों के अत्याचारों से मुक्ति मिली थी। इसलिए इस दिन इनकी पूजा करने से सभी बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है।

यह भी पढें   मृत्यु अटल सत्य है, इसलिए जीवन को अच्छे कर्मों से अमर बनाइए : बिमल सर्राफ

अगर आपके घर में अधिक कलह हो रही हो तो इस दिन पूजा करें आपको लाभ मिलेगा। हर काम में सफलता प्राप्त होगी।

अगर आप निसंतान है, तो इस दिन जरुर पूजा करें आपको जल्दी ही संतान की प्राप्ति होगी।

अगर आपके हर काम में असफलता प्राप्त हो रही है, तो इस दिन पूजा करें।

जितनी जन्मपत्री में मंगल दोष है या जिनका विवाह नहीं हो पा रहा है या जिनका दांपत्य जीवन कष्टप्रद है, उनके लिए विवाह पंचमी की पूजा वरदान साबित होगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 नवंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com