Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवाह पञ्चमी धूमधाम के साथ मनाया गया, सीता के बारातियों का भव्य स्वागत

 

 

जनकपुरधाम, अगहन १९ ।

15230637_1291976460875185_3365576408491170124_n

प्रत्येक वर्ष जनकपुर में मनाया जाने वाला रामजानकी विवाह पञ्चमी महोत्सव आज धूमधाम के साथ मनाया गया ।

प्राचीन मिथिला की राजधानी जनकपुरधाम में प्रत्येक वर्ष मार्ग शुक्ल पञ्चमी तिथि में राम सीता का विवाह आयोजन किया जाता है । सीतोपाख्यान उत्तरार्ध में सीता स्वयमर के विषय में उल्लेख है कि आश्विन पूर्णिमा के दिन अयोध्या के नरेश राजा दशरथ नन्दन राजकुमार श्रीरामचन्द्र ने प्राचीन शिव धनुष तोडा था और उस के बाद मार्ग शुक्ल पञ्चमी तिथि में रामजानकी का शुभ विवाह सम्पन्न हुआ था ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 जून 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

इसी दिन के स्मरण स्वरुप प्रत्येक वर्ष जनकपुर में विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाता है । भारत के अयोध्या से इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष विधिवत बारात आती है । तथा मिथिला विवाह परम्परा के मुताविक ही प्रत्येक वर्ष रामसीता का विवाह प्रत्येक विधि को निभाते हुए सम्पन्न किया जाता है ।

अगहन के १४गते से शुरु हुआ सात दिनो का विवाह महोत्सव आज रामजानकी के विवाह पञ्चमी के साथ सम्पन्न हुआ । जानकी मन्दिर के महन्थ रामतपेश्वर दास वैष्णव ने बताया कल सोमबार को रामकलेबा मनाया जाएगा ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: दिनांक 16 जून 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

महन्थ दास बताते है, नेपाल भारत के धार्मिक तथा सांस्कृतिक मिलन के सेतु के रुप में वर्षों से चलता आ रहा विवाहपञ्मी महोत्सव में इस वर्ष भी हजारों की संख्या में अयोध्या लगायत के स्थानो से साधुसन्त सहित धार्मिक पर्यटक व भक्तजनों का आगमन हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed