एन्फा ने २० सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की
विनोद कुमार विश्वकर्मा ‘विमल ‘ २७ , मंसीर |
भारत के सिलगुढ़ि में आयोजन होनेवाले चतुर्थ साफ महिला चैंपियनशिप फुटबाल के लिए एन्फा ने अगहन २४ गते २० सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की है |
फुटबॉल प्रतियोगिता आगामी पुश ११ गते से २० गते तक सिलगुड़ी स्थित कंचनजंघा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी | रेणुका नगरकोटी की कप्तानी में बनी टीम में ३ गोलकीपर ,६ डिफेंडर एबम ५ स्ट्राइकर हैं | गोलकीपर में नमिता कुमारी डली,एंजिला सुब्बा ,और अंजना राणामगर को चयन किया गया है | वहीँ डिफेंडर में गीता राणा ,पूनम जरघामगर ,हीरा कुमारी भुजेल ,अंचली बाइबा ,मनमाया लिम्बू ,और कबिता धिमाल हैं | इसी प्रकार मिडफील्डर में सपना लामा,दीप अधिकारी,अनीता बस्नेत,रेणुका नगरकोटी,दीप राई और मंजली कुमारी यौजन तथा स्ट्राइकर में साबितरा भंडारी,कृष्णा खत्री,शामिला थापा ,सरयू लिम्बू एबम समिला बिक को चयन किया गया है | टीम के मुख्य प्रशिक्षक कुमार थापा और सहायक प्रशिक्षक में अस्मिता खावाश को जिम्मदारी दी गयी है | साफ़ चैंपियनशिप में नेपाल को समूह ” ए “में रखा गया है | ध्यातव्य है की पिछले इवेंट्स में नेपाल सेकेंड वीनर रह चूका है |

