Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

व्यावहारिक हिन्दी पत्रकारिता और हिन्दी के मुहावरे एवं लोकोक्तियां का लोकापर्ण

 

 

विनोदकुमार विश्वकर्मा ‘विमल’, सप्तरी । महेन्द्र विन्देश्वरी बहुमुखी कैंपस राजविराज के उपप्राध्यापक सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता द्वारा lokaarpanलिखित ‘व्यावहारिक हिन्दी पत्रकारिता’ व हिन्दी के मुहावरे एवं लोकोक्तियां’ नामक दो पुस्तकों का लोकार्पण हुआ है । नेपाल हिन्दी प्रतिष्ठान सप्तरी शाखा द्वारा पौष १ गते आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक एवं हिन्दी के अनुरागी खुशीलाल मंडल एवं समारोह के अध्यक्ष डा. अवध किशोर सिंह ने संयुक्त रुप से उक्त पुस्तकों का लोकार्पण किया ।
पुस्तकों की चर्चा करते हुए लेखक सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नेपाली भाष के अतिरिक्त हिन्दी, मैथिली, भोजपुरी आदि भाषाओं के प्रकाशक उपलब्ध नहीं होने की वजह से हिन्दी एवं तराई–मधेश की अन्य भाषाओं की पुस्तकें प्रकाशित नहीं हो पाती है । इसलिए यह जरुरी है कि नेपाल सरकार भाषा आयोग के जरिये हिन्दी भाषा तथा साहित्य के संरक्षण एवं सम्बद्र्धन हेतु कदम उठाए ।
व्यावहारिक हिन्दी पत्रकारिता की समीक्षा वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार अनल ने की तथा हिन्दी के मुहावरे एवं लोकोक्तियां की समीक्षा प्रा. दयानन्द मिश्र व साहित्यकार करुणा झा ने की ।
अवसर पर पूर्व सांसद महेश यादव, महेन्द्र विदेश्वरी बहुमुखी कैंपस के कैंपस प्रमुख डा. सर्वेश चन्द्र मिश्रा, डा.सुशिल चन्द्र कर्ण, प्रा. राजेन्द्र खड्गा, मैथिल महासंघ के पूर्व अध्यक्ष विष्णु कुमार मंडल, सद्भावना पार्टी के केन्द्रीय सदस्य दीपेन्द्र चौधरी एवं विधार्थी मंच के अध्यक्ष किशोर कुमार यादव ने भी पुस्तकों के बारे में चर्चा की ।
समारोह की अध्यक्षता डा. अवध किशोर सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक एवं हिन्दी के अनुरागी खुशीलाल मंडल रहे ।
मौके पर मैथिली साहित्य परषद् के अध्यक्ष शुभचन्द्र झा, नेपाल पत्रकार महासंघ सप्तरी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्रवण कुमार देव, मानवाधिकार कर्मियों एवं मीडिया कर्मियों की भी उपस्थिति थी ।
व्यावहारिक हिन्दी पत्रकारिता मीरा गुप्ता द्वारा तथा हिन्दी के मुहावरे एवं लोकोक्तियां आँर्केडिंया पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित हुई हैं ।
समारोह के आरंभ में नेपाल हिन्दी प्रतिष्ठान सप्तरी शाखा के सहसचिव गोपाल प्रसाद गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया । इसी प्रकार समारोह का संचालन प्रतिष्ठान के सदस्य रुप कुमार मंडल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार झा ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com