Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकगायक मधुबाबु नहीं रहे

 

७ पुस, काठमाडौं ।

15645757_1022764884517106_42399652_n
लोक गायक तथा संगीतकार मधुबाबु थापा का निधन हो गया है । बृहस्पतिवार सानेपा स्थित निवास के बाथरुम में गिर जाने के बाद वो बेहोश हो गए थे । तत्काल ही उन्हें बागबाजार स्थित मोडल अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उन्हें चिकित्सक ने मृत घाषित कर दिया ।
दाङको सौडियार गाविस ५ राजपुर के रहने वाले थे और नेत्रविहीन थे । उन्होंने दर्जनों लोकगीत और भजन आदि गाए था । आधुनिक गीतों में भी अपना स्वर और संगीत दिया था । मधुबाबु रेडियो नेपाल में काम करते थे ।

यह भी पढें   पाँच दिनों में 50 हजार से अधिक नेपाली दशहरा मनाने के लिए स्वदेश लौटे

उनका चन्द्रकला शाह के साथ गाया हुआ गीत ‘मोहनी लगायौ की जन्तर गरेर‘’ अत्यन्त चर्चित हुआ था ।
रेडियो नेपाल में उनका पहला गीत, भैगो हजुर माया जाल नबुन है ।करीब पाँच सौ गीतों में उन्होंने अपना स्वर दिया था । उनके आकस्मिक निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है ।
मधुबाबु के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कल प्रज्ञा भवन में रखने की जानकारी पारिवारिक स्रोत ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com