Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से एटीएम से निकाल सकेंगे ४५०० रुपये, आरबीआई ने बढ़ाई सीमा

 

reseve-bank of india

*नई दिल्ली.मधुरेश* १ जनवरी,२०१७ |  भारतीय रिजर्व बैंक ने एटीएम से नगदी निकासी की सीमा २५०० रुपये से बढ़ाकर ४५०० रुपये कर दी है। आम जनता को राहत देने के नाम पर आरबीआई ने यह कदम उठाया है। लिहाजा इस एलान के बाद अब नए वर्ष की शुरुआत में लोग एटीएम से ज्यादा पैसे निकाल सकेंगे। इसके अलावा आरबीआई ने एक सप्ताह में २४००० रुपये निकालेे जाने की सीमा भी तय की है।
गौरतलब है कि नोटबंदी के एलान के बाद और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जनता से राहत के नाम पर मांगे गए ५० दिन आज (शनिवार) को खत्म हो रहे हैं। पीएम ने वादा किया था कि ५० दिनों के बाद हालात में सुधार होगा। जनता को एटीएम और बैंकों की लाईन में लगने से भी राहत मिलेगी। आरबीआई का यह इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।

यह भी पढें   लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर भारत विकास परिषद ने किया नमन

इसके अलावा आज ५०० और १००० हजार के पुराने नोट बैंकों में जमा करने का आखिरी मौका भी है। इसके बाद १००० और ५०० के पुराने नोट सिर्फ आरबीआई के दफ्तर में ही जमा करवा पाएंगे। इसके बाद भी यदि किसी के पास पुराने नोट मिले तो यह कानूनन अपराध होगा। इसके लिए जुर्माना और सजा का भी प्रावधान है।

इस बीच अब सबकी निगाहें ३१ दिसंबर की शाम प्रधानमंत्री के संबोधन पर है, जहां ये उम्मीद जताई जा रही है की वो पिछले 50 दिन से परेशान लोगों को कोई बड़ा तोहफा दे सकतें है। सूत्रों के मुताबिक पीएम के कल के संबोधन में ८नवंबर जैसे कुछ कड़वे कदम कि संभावना कम है। नये साल पर किसी तोहफे की घोषणा कि जा सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *