Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

४ फरवरी से ५ राज्यों में चुनाव, UP में ७ चरणों में वोटिंग, ११ मार्च को आएंगे नतीजे

 

indian-election-commission

*नई दिल्ली.मधुरेश*- ४ जनवरी |चुनाव आयोग ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने बुधवार को इसकी घोषणा की। जिन पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाल होने हैं, उन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा शामिल हैं. चुनाव 4 फरवरी से शुरू होंगे और नतीजे 11 मार्च को आएंगे. यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे, जबकि मणिपुर में दो चरणों में चुनाव कराये जायेंगे. गोवा और पंजाब में 4 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. उत्तराखंड में 15 फरवरी को वोटिंग होगी. मणिपुर में पहले चरण का मतदान 4 मार्च को और दूसरे चरण की वोटिंग 8 मार्च को होगी.

यह भी पढें   झीलों के शहर भोपाल की एक यादगार यात्रा : विनोदकुमार विमल

*इन-इन तारीखों में यूपी में चुनाव*
यूपी में पहले चरण में 73 सीटों पर मतदान 11 फरवरी को होगा. दूसरे चरण में 67 सीटों पर मतदान 15 फरवरी को होगा. तीसरे चरण में 69 सीटों पर 19 फरवरी को मतदान होंगे. चौथे चरण में 53 सीटों में 23 फरवरी को वोटिंग होगी. पांचवे चरण में 52 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होंगे. छठे चरण में 49 सीटों पर 4 मार्च को वोटिंग होगी. सांतवें और आखिरी चरण की वोटिंग 8 मार्च को होगी, इसमें 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 11 मार्च को पांचों राज्यों के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढें   पाकिस्तान का गहराता आंतरिक संकट : सैन्य वर्चस्व और दक्षिण एशियाई सुरक्षा के सामने नई चुनौती

*इन राज्यों में होने हैं चुनाव*
इस साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसमें यूपी को छोड़कर बाकी राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मार्च में पूरा हो रहा है.

*कहां कितनी सीटें-*
यूपी- 403
पंजाब- 117
उत्तराखंड- 70
गोवा- 40
मणिपुर- 60

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *