Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नशामुक्ति पर सासंद पप्पू का तंज: पहले लालू खैनी खाना एवं नीतीश गांजा पीना छोड़ दें

 

IMG-20170129-WA0009

*मोतिहारी.मधुरेश*- जन अधिकार पार्टी के संरक्षक व मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने कहा है कि नोटबंदी पीएम मोदी तथा शराबबंदी सीएम नीतीश द्वारा प्रायोजित ड्रामा था। पीएम और सीएम सिर्फ अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं। देश और प्रदेश की जनता को इससे अबतक कोई फायदा नहीं हुआ है। उल्टे नोटबंदी की मार से छोटे कारोबारी और मजदूरों के साथ आम लोग खासे परेशान हो रहे हैं। जाप संरक्षक श्री यादव आज पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में मिडिया से मुखातिब थे।

IMG-20170129-WA0008
श्री यादव ने राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। श्री यादव ने लालू-नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि लालू जी खैनी और नितीश जी पहले गांजा का सेवन करना छोड़े तब बिहार को नशामुक्त राज्य माना जायेगा। पूर्वी चंपारण समेत सूबे में बढ़ते अपराध पर गंभीर चिंता जताते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यहां पुलिस-प्रशासन फेल हो चूका है और अपराधियों का सम्राज्य कायम हो गया है। उन्होंने जन अधिकार पार्टी को महागठबंधन का विकल्प बताते हुए सूबे की जनता खासकर युवाओं से जाप में शामिल होने की अपील की।
मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंकुश सिंह, जिला अधक्ष मोख्तार प्रसाद गुप्ता ,प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेन्द्र गिरी ,उपाध्यक्ष मिंटू सिंह, अजय यादव ,निजामुदीन अली , राहुल पांडेय, मनीष सिंह,अवनिश कुमार,अविनाश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com