कोशी अञ्चल यातायात के लेखापाल को रंगेहात गिरफ्तार
१८ माघ, इटहरी ,आर एन यादव
अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने यातायात व्यवस्था कार्यालय कोशी के एक कर्मचारी को मंगलबार घुस सहित गिरफ्तार किया हैं । लेखापाल भुपेन्द्र कटुवाल को घुस सहित रंगेहात गिरफ्तार किया है , उनके साथ से ४० हजार रुपये घुस भी बरामद किए है । इटहरी स्थित कार्यालय नजिक के एक होटल से उन्हें मंगलबार शुवह ८:०० बजे नियन्त्रण में लिया है ।

सवारी लाइसेन्स में पास करबाकर हाथ मे लाइसेन्स उपलब्ध करबाने हेतु लेखापाल कटुवाल ने सुनसरी के दो सेवाग्राही से २०-२० हजार के दर से ४० हजार रुपये घुस लेने के अपराध में और गुप्त सूचना के आधार मे लेखापाल कटुवाल को नियन्त्रण में लेने की जानकारी अख्तियार सम्पर्क कार्यालय इटहरी के प्रमुख प्रेमप्रसाद भट्टराई ने दी। साथही सहरजमीन(मुचुल्का ) उठाने की कार्य के साथ् साथ् उनके उपर थप अनुसन्धान होने के भी जानकारी दी है ।

