राजनीतिक संकट से बचाने के लिए चुनाव जरूरी : केपी ओली
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, ४ फरवरी । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने देश को संवैधानिक और राजनीतिक संकट से बचाने के लिए चुनाव को जरूरी बताया है।
अपने १९वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रेस चौतारी मोरंग द्वारा आज विराटनगर में आयोजित पुरस्कार वितरण व सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ओली ने सरकार पर चुनाव को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाया ।
ये बताते हुए कि संविधान द्वारा निर्धारित समय पर ही चुनाव कराने में एमाले मुख्य भूमिका निभाएगी, उन्होंने ये भी कहा कि अगर सरकार चुनाव की घोषणा नहीं कर सकी तो सरकार का औचित्य समाप्त हो जाएगा ।


