संविधान संशोधन प्रस्ताव पारित न होने तक चुनाव में सहभागी नहीं होंगें : गच्छदार
माघ २३ ,लहान,मधेसी जनअधिकार फोरम (लोकतान्त्रिक) के अध्यक्ष विजयकुमार गच्छदार ने परिमार्जन सहित संविधान संशोधन प्रस्ताव पारित न होने तक अपनी पार्टी चुनाव में भागीदारी न होने की जानकारी दी ।
सिरहा के गोलबजार मे आयोजित अगुआ कार्यकर्ताओ को सम्बोधन करते अध्यक्ष गच्छदार ने संविधान संशोधन प्रस्ताव परिमार्जन सहित पास न होने तक चुनाव होने की और हुए भी अपनी पार्टी चुनाव में भाग न लेने की जानकारी दी है ।
उन्होंने कहा कि सरकार संविधान संशोधन न कर हावा के भर मे चुनाव की घोषणाकरने की तैयारी की है जबकि देश की मौजूदा अबस्था में सार्थक चुनाव होने की सम्भावना नहीं है ।
बताया कि संविधान तो बन गया है लेकिन मधेसी, जनजाति, थारु लगायत की आकांक्षा बमुजिब नहीं बन पाया । इसलिए मौजुदा संविधान संशोधन विधेयक पास कर चुनाव करवाया जाए ।


