चुनाव मे बड़ी संख्या में परिचालित होंगे पुलिस
हिमालिनी डेस्क, काठमांडू, १ मार्च ।
केंद्रीय सुरक्षा समिति की आज की बैठक ने स्थानीय तह के चुनाव की सुरक्षा योजना २०७३–७४ को पारित किया है ।
उप–प्रधान एवं गृहमंत्री विमलेंद्र निधि की अध्यक्षता में आज गृहमंत्रालय में हुई सुरक्षा समिति की बैठक ने सुरक्षा योजना को पारित किया । वि. सं. २०७४ वैशाख ३१ गते को होने वाले स्थानीय तह के चुनाव में सभी सुरक्षा निकायों को मिलाकर कुल दो लाख २६ हजार सुरक्षाकर्मियों को परिचालित करने का निर्णय भी बैठक ने किया है ।
बैठक में गृहमंत्री निधि ने योजना अनुसार आगे बढने का सुरक्षा निकाय के प्रमुखों को निर्देश दिया ।


