Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री द्वारा सभी संघीय कानून बनाने के काम को तीव्रता देने का निर्देशन

 

prime minister office

काठमांडू, २० मार्च | प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने नेपाल के संविधान के मुताबिक आवश्यक सभी संघीय कानून बनाने के काम को तीव्रता देने का संबंधित मंत्रालयों को निर्देश दिया है ।
कल्ह सुबह प्रधानमंत्री कार्यालय सिंहदरबार में कानून मंत्री और मुख्य सचिव समेत संबंधित मंत्रालयों के सचिवों के साथ हुई बैठक में ये बताते हुए कि चुनाव को सफल बनाने के लिए कानून का अभाव नहीं है, प्रधानमंत्री प्रचंड ने संघीयता संबंधी कानून बनाने के काम को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया ।
उन्होंने बताया कि संविधान जारी होने के बाद ३८ ऐन बन चुके हैं और ४ ऐन संसद से पारित होकर प्रमाणीकरण बाकी है । इसके अलावा सरकार द्वारा संसद में दर्ज कराए गए ३९ ऐनों के मसौदे विभिन्न समितियों में विचारधीन हैं ।
इसी तरह ३१ ऐनों का मसौदा होकर विभिन्न मंत्रालयों और प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रक्रिया के चरण में बताते हुए प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि इन कानूनों के साथ साथ सभी जÞरूरी संघीय कानूनों के मसौदों को संसद में पेश करने को तीव्रता देने की जÞरूरत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com