Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्मल बाबा पर कसने लगा कानूनी शिकंजा

 

नई दिल्ली।। टीवी चैनलों पर ‘थर्ड आई ऑफ निर्मल बाबा’ नाम के विज्ञापन दिखाकर कृपा बरसाने का दावा करने वाले निर्मल नरूला उर्फ निर्मल बाबा पर कानून शिकंजा कसता जा रहा है। भोपाल में जहां एक शिकायत के बाद पूछताछ के लिए बाबा को नोटिस जारी किया गया है, वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर में उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धोखाधड़ी की शिकायत दी गई है।

Nirmal baba

मुजफ्फरपुर में वकील सुधीर ओझा ने निर्मल बाबा के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बाबा पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट ने शिकायत पर नोटिस ले लिया है। जल्द ही इस पर सुनवाई हो सकती है।

यह भी पढें   नेपाल के सोलुखुम्बु में गुम्बा (बौद्ध मठ) भवन का संयुक्त शिलान्यास

भोपाल पुलिस ने भी एक शिकायत के बाद निर्मल बाबा को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। शुक्रवार को हबीबगंज निवासी राजेश सेन ने बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। बेरोजगार राजेश ने कहा कि एक समागम में निर्मल बाबा ने नौकरी पाने के लिए काले रंग का पर्स रखने की सलाह दी थी। उसने ऐसा ही किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस अधिकारी राजेश सिंह भदौरिया ने कहा कि राजेश सेन की शिकायत के बारे में पुलिस निर्मला बाबा से पूछताछ करेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक13 जुलाई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

गौरतलब है कि एक के बाद एक कई खुलासों के बाद बाबा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर में भी हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सूत्रों का कहना है कि विभाग उनकी कमाई और रिटर्न की जांच करेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *