Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजकुमार की बेटी से शाहिद परेशान, थाने पहुंचे

 

मुंबई।। शाहिद कपूर ने अपने जमाने के जाने – माने ऐक्टर राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित पर उनका पीछा करने और परेशान करने का आरोप लगाया है। शाहिद ने वास्तविकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ऐक्टर शाहिद का आरोप है कि वास्तविकता पिछले कुछ महीनों से उन्हें परेशान कर रही हैं। कई बार तो वह उनका रास्ता भी रोक देती हैं।

शाहिद ने अपनी शिकायत में कहा है कि वास्तविकता पंडित उन्हें पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रही हैं। वास्तविकता शाहिद के कंपाउंड में आ जाती हैं और उन्हें इशारे करती हैं। वह उनका पीछा करती हैं। एक बार तो उन्होंने शाहिद की कार को ओवरटेक किया और उनका रास्ता रोक दिया। शाहिद के बॉडीगार्ड ने हस्तक्षेप किया तो वास्तविकता उनके रास्ते से हटीं।

यह भी पढें   12वें विश्व योग दिवस को सफल बनाने में जुटा भारत विकास परिषद, 21 जून को आईसीपी परिसर में लगेगा भव्य योग शिविर

सूत्रों के मुताबिक वास्तविकता श्यामक डावर की डांस क्लास में शाहिद से मिली थीं, तभी से उनको शाहिद से प्यार हो गया। वास्तविकता कहती फिरती हैं कि वह शाहिद की बीवी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed