Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सराहनीय पहल : पत्रकार विश्वनाथ सिंह की बेटी की शादी को लेकर सांसद पप्पू यादव ने की मदद

 

रिपोर्ट-मधुरेश प्रियदर्शी_**मोतिहारी.ताजा हाल़*~पूर्वी चंपारण जिले के चकिया अनुमंडल में हिंदी दैनिक आज के पत्रकार रहे स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह की बेटी की शादी के लिए जन अधिकार पार्टी के संरक्षक व मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव आगे आये हैं। स्वर्गीय पत्रकार की बेटी की शादी के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए सांसद श्री यादव की ओर से आज आर्थिक सहायता के अलावे आभूषण भी प्रदान किया गया। स्वर्गीय सिंह के बेलवतिया गांव स्थित आवास पर पहुंच कर जाप कार्यकर्ताओं ने उनकी विधवा को 25000 हजार रुपये नगद एवं आभूषण को दिया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र त्यागी ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा जरूरत मंद लोगो की मदद करते आयी हैं और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मौके पर जाप के प्रदेश युवा प्रदेश प्रवक्ता अंकुश कुमार सिंह ,जिला महासचिव आशीष सिंह , समाजसेवी सोनू सिंह एवं संजय गुप्ता समेत कई अन्य उपस्थित थे। जाप संरक्षक सह सांसद श्री यादव द्वारा स्वर्गीय पत्रकार विश्वनाथ सिंह की पुत्री की शादी में किये गये सहयोग के लिए पूर्वी चंपारण के पत्रकारों ने सांसद श्री यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। पत्रकार संगठन आइरा के संरक्षक कुणाल प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष मधुरेश प्रियदर्शी ने सांसद श्री यादव के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बिहार के पैमाने पर सांसद पप्पू यादव एक मात्र ऐसे नेता हैं जो दीन-दुखियों एवं जरुरतमंद पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। स्वर्गीय पत्रकार की पुत्री की शादी जैसे नेक कार्य में सहयोग के लिए जिले के वरीय पत्रकार योगेन्द्र नाथ शर्मा संजय पांडेय, विनय परिहार, सागर सूरज, आर एन सिन्हा, एस एन सत्यार्थी, सुदिष्ट नारायण ठाकुर, संजय कुमार सिंह, इम्तेयाज अहमद, अशोक कुमार वर्मा, ज्ञानेश्वर गौतम, रामबालक ठाकुर, डीएन कुशवाहा, अभय कुमार रमण, सिद्धार्थ वर्मा, रितेश वर्मा,शशिकांत सिंह, अभय पांडेय, निप्पू सिंह, दीनानाथ पाठक, बच्चा गिरि, नवनीत कुमार सिंह, विनय गिरि, सत्यदेव प्रसाद, आलोक गुप्ता, विजय कुमार मिश्रा, चुन्नू उपाध्याय, नरुल होदा, एजाज अहमद एवं विनोद ठाकुर ने सांसद श्री यादव को धन्यवाद दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *