प्रमुख अंगों के वीच के तनाव को विचारविर्मश के जरिए समाधान के प्रति संसद गम्भिर : सभामुख घर्ती

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ८ मई ।
सभामुख ओनसरी घर्ती ने कहा— “राज्य के प्रमुख अंगों के बीच दिख रहे तनाव की स्थिति का आपसी विचार–विमर्श और संवाद के जÞरिए समाधान करने के प्रति संसद गंभीर है ।”
संसद भवन में प्रेस कॉन्प्रेंmस बुलाकर सभामुख घर्ती ने कहा कि प्रधानन्यायाधीश सुशीला कार्की के विरुद्ध संसद में दर्ज महाअभियोग प्रस्ताव और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से उत्पन्न स्थिति के शांतिपूर्ण अवतरण के लिए संसद की ओर पहलकदमी की गई है ।
संसद बैठक स्थगन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष के बीच असमझदारी को दूर कर सहमति बहाल करने के लिए कुछ दिनों के लिए संसद की बैठक स्थगित हो रही है ।
प्रेस कॉन्प्रेंmस के कुछ ही देर बाद संसद सचिवालय ने सूचना प्रकाशित कर संसद बैठक स्थगन की जानकारी साझा की थी ।

