Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुनिया के सबसे बड़े साइबर अटैक के हैकर्स बिटक्वाइन में क्यों मांग रहे हैं फिरौती, जानें

 

hakerll
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ मई ।
बीती रात दुनियाभर के सौं देशों में साइबर अटैक से खलबली मच गई। बताते हैं कि यह दुनिया का सबसे बड़ा साइबर अटैक है और हैकर्स कंप्यूटर सही करने के बदले बिटक्वाइन में फिरौती मांग रहे हैं।

क्या– क्या हुआ प्रभावित
शुक्रवार को कई देशों के अस्पतालों, टेलिकाँम फर्म और कई दूसरी कंपनियों को फिरौती मांगने के उद्देश्य से साइबर अपराधियों ने रैंसमवेयर नाम का साइबर अटैक किया। इस साइबर हमले से ब्रिटेन की हेल्थ सर्विस बुरी तरह प्रभावित हुई है। साइबर अटैक की वजह से ब्रिटेन के दर्जनों अस्पतालों में काम व्यापक स्तर पर प्रभावित हुआ। साइबर अटैक का असर लंदन, नाँर्थवेस्ट इंगलैंड और देश के अन्य हिस्से में स्थित अस्पतालों पर भी पड़ा है। मरीजों को निर्देश दिया गया है कि सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही अस्पताल का रुख किया जाए।

यह भी पढें   पार्टी नेतृत्व नहीं छोड़ेंगे ओली

कौन–कौन देश हैं चपेट में
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के १०० देश इस साइबर अटैक की चपेट में हैं। हैकर्स ने सबसे ज्यादा तगड़ा झटका रूस को दिया है। सबसे पहले ब्रिटेन के हेल्थ सिस्टम को बेअसर किया। उसके बाद अमेरिकी इंटरनेशनल कूरियर सर्विस फेडेक्स के सिस्टम को लाँक कर दिया। इसके अलावा भारत, स्वीडन, ब्रिटेन और फ्रांस समेत कई बड़े–बड़े देशों में यह साइबर अटैक हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *