देवरिया में पति-पत्नी की हत्या कर शव को फेंका

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ मई ।
देवरिया (जेएनएन)। देवरिया में आज पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनके गले को धड़ के अलग कर दिया गया था।
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर पुरैनी के पास एक अधेड़ का सिर कटा शव मिला। इससे क्षेत्र क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहां पर कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से उसकी शिनाख्त तरकुलवा थानाक्षेत्र के ग्राम बघड़ा महुआरी निवासी मुहम्मद शरीफ के रूप में हुई।
पुलिस अभी शरीफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुटी थी कि कुछ ही देर बाद उसकी पत्नी जसीम की भी हत्या कर फेंका गया शव लगभग एक किलोमीटर दूरी पर मिला। दोनों के शव मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पहुँचे हैं। पति की तरह पत्नी का भी गला काट कर शव से लगभग 10 मीटर दूर फेंक दिया गया था। इतना ही नहीं हत्यारों ने महिला का बायां स्तन भी काट दिया था।

