अवकाश प्राप्त भारतीय भूतपूर्व सैनिक एवम् निजामती कर्मचारी को रु एक अर्ब १५ करोड निवृत्तिभरण
गुल्मी, ११ जेठ ।
जिला के अवकाश प्राप्त भारतीय भूतपूर्व सैनिक एवम् निजामती कर्मचारी को रु एक अर्ब १५ करोड निवृत्तिभरण वितरण किया गया है ।सदरमुकाम तम्घास में भूतपूर्व भारतीय सैनिक के लिए गत वैशाख २८ गते से १३ दिन तक सञ्चालित कैम्प में यह रकम वितरण किया गया ।
बर्ष में छ÷छ महिना में वितरण होने वाले इस निवृत्तिभरण को लेने के लिए गुल्मी, अर्घाखाँची, बागलुङ, प्यूठान, रुकुम, रोल्पा और डोल्पा से सात हजार से भी अधिक भूतपूर्व सैनिकआते हैं ।
कुछ भूतपूवै सैनिक एसबिआई बैंक से यह सुविधा लेते हैं । भारत सरकार १५ से ३३ वर्ष तक सेवा देने वाले भूपू सैनिक और अवकाश प्राप्त निजामती कर्मचारी को विगत ६० वर्ष से तम्घास में ही निवृत्तिभरण वितरण करती आई है।

