Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आतंकी हमलों से फिर थर्राया ब्रिटेन

 

लंदन, एएनआई।

जेठ २१

भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले ब्रिटेन की राजधानी लंदन में दो अलग-अलग आतंकी घटनाओं ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। लंदन ब्रिज पर एक बेकाबू वैन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं।

सूचना के बाद लंदन पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंच गई है। इसके बाद से ही लंदन ब्रिज बंद कर दिया गया है। दूसरी वारदात शहर की बॉरो मार्केट में हुई। पुलिस ने भी एक से ज्यादा वारदात होने की बात मानी है।

यह भी पढें   अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, प्रतिनिधि सभा और सीनेट में बहुमत मिलने का अनुमान

इंग्लैंड की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने मैनचेस्टर हमले के बाद ही घोषणा की थी कि लंदन में कुछ और आतंकी हमले हो सकते हैं। इस घोषणा के बाद पूरे ब्रिटेन में सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद कर दिए थे। चिंता की बात यह है कि यह हमला ऐसे मौके पर हुआ है जब इंग्लैंड में क्रिकेट की चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है और यहां बड़ी संख्या में दूसरे देशों के लोग पहुंचे हैं।

यह भी पढें   अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, प्रतिनिधि सभा और सीनेट में बहुमत मिलने का अनुमान

हमला लंदन के सेंट्रल इलाके में स्थित चर्चित लंदन ब्रिज पर हुआ जहां सफेद रंग की एक कार ने फुटपाथ पर चल रहे लोगों को रौंद दिया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना बरो मार्केट में हुई जहां हमलावरों ने चाकू से लोगों पर हमला बोल दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई।

तीसरी घटना बकसोल में हुई है। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल पहुंच चुका हैं। बताया जा रहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हमलावरों को भी मार गिराया है।

यह भी पढें   अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, प्रतिनिधि सभा और सीनेट में बहुमत मिलने का अनुमान

साभार दैनिक जागरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com