Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस ने अातंकवाद पर पाक काे घेरा

 

सेंट पीटर्सबर्ग, प्रेट्र :

जेठ २०

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत जिस समस्या का सामना कर रहा है वह काल्पनिक नहीं है। आतंकवाद को मिल रहे पाकिस्तान के समर्थन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों का रूस के राष्ट्रपति ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमें यह समझने की जरूरत है कि क्या हो रहा है और यह हमें कहां ले जा रहा है। आतंकवाद के खतरे पर अब हमारे जागने का समय है। रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद पर लंबित प्रस्ताव वह उठाएंगे। वह सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय फोरम (एसपीआइईएफ) को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढें   नेपाल और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता

भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व समुदाय से आतंकवाद को मिल रहे आर्थिक मदद पर रोक लागाने का आग्रह किया। भारतीय प्रधानमंत्री माेदी ने कश्मीर में सक्रिय आतंकियों को मिल रही पाकिस्तानी मदद पर निशाना निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय आतंकियों को हथियारों की आपूर्ति और संचार सुविधाओं के इस्तेमाल पर भी रोक लगाए।

प्रधानमंत्री माेदी ने कहा, ‘आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। आतंकवाद से लड़ाई में एकजुटता की दरकार है।’ फोरम में प्रधानमंत्री, रूस के राष्ट्रपति के अलावा आस्टि्रया, मोल्डोवा के नेताओं के अलावा संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटोनियो गुटेरेस भी मौजूद थे।

यह भी पढें   जिम्बाब्वे में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, चर्चित व्यवसायी सहित ६ लोगों की मृत्यु

गुटेरेस की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि पिछले 40 वर्षो से संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव लंबित है। यह प्रस्ताव आतंकवाद की परिभाषा और उनके मददगारों से संबंधित है। उन्होंने कहा कि केवल बातें हुई हैं। न तो कोई चर्चा हुई और न ही कोई फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पुतिन ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह प्रस्ताव पर चर्चा कराएंगे।

यह भी पढें   भारत के निमंत्रण को हमने सकारात्मक रुप में लिया है – विदेश मंत्री खनाल

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों को हथियार और धन की मदद पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जो न हथियार बनाते हैं और न ही रुपये छापते हैं, उनके पास यह कैसे पहुंचता है? कुछ देश उन्हें इसकी आपूर्ति करते हैं। उनके पास अपनी संचार प्रणाली भी नहीं है, लेकिन कुछ देश इसमें भी उनकी मदद करते हैं।

साभार दैनिक जागरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com