Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिलीपींस: कैसीनो में गोलीबारी, 34 की मौत

 

मनीला, एएफपी/एएनआइ।

2जून

फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित एक होटल एवं कैसीनो रिजॉर्ट में एक अज्ञात शख्‍स द्वारा की गई गोलीबारी में 34 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। कई अन्‍य लोगों के जख्‍मी होने की भी खबर है। वहीं कॉम्पलेक्स के ऑपरेटर ने बताया कि आतंकी संगठन आइएस ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली है। गोलीबारी की खबर के बाद रिजॉर्ट्स वर्ल्‍ड मनीला को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढें   विदेश मंत्री खनाल भारत के बाद चीन की ओर

मरने वालों में ज्‍यादातर महिलाएं

स्‍थानीय मीडिया के अनुसार, मरने वालों में ज्‍यादातर महिलाएं हैं, जो बाथरूम के अंदर मृत पाई गईं। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि स्‍थानीय समयानुसार आधी रात को हथियार के साथ एक संदिग्‍ध शख्‍स जबरन कैसीनो में घुस गया और गोलीबारी शुरू कर दी। कई मशीनों को निशाना बनाया, टेबलों में आग लगा दी। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि डरे-सहमे लोग बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं, गोलियों की आवाजें आ रही हैं और इमारत की उपरी मंजिलों से धुआं निकल रहा है।

यह भी पढें   विदेश मंत्री खनाल भारत के बाद चीन की ओर

खुद को किया आग के हवाले

सीएनएन फिलीपींस की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के कुछ घंटों बाद पुलिस ने पुष्टि की कि हमलावर ने वहां के एक गेस्‍ट रूम में खुद को आग के हवाले कर आत्‍महत्‍या कर ली। वह रूम में मृत पाया गया। इतना जल गया कि पहचानना मुश्किल है। शव के पास एक मशीन गन और पिस्‍टल भी बरामद किया गया।

साभार दैनिक जागरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *