Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव की तिथि बढाने का निर्णय षड्यंत्रपूर्ण : ओली

 

४ असार, काठमाडौं ।


प्रमुख विपक्षी दल नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा है कि आश्विन २ गते चुनाव की तिथि बढाना षड्यंत्रपूर्ण है । उन्होंने कहा कि सरकार राजपा का प्रयोग कर रही है ।
उन्होंने कहा कि राजपा ने तिथि बढाने की माँग नहीं की और न ही यह कहा है कि वो आशिवन में चुनाव में भाग लेगी ।
प्रदेश और संघीय चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र समेत निर्धारण नहीं हो सका है ऐसे में उन्होंने सरकार से प्रश्न किया कि आखिर कब होगा प्रदेश और संघीय निर्वाचन ? उन्होंने कहा कि बार बार चुनाव की तिथि आगे बढना ही सरकार की असफलता है ।
पूर्व प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि एमाले यह नहीं कहता कि संशोधन नहीं हो सकता, हम बातचीत के लिए तैयार हैं पर जबरदस्ती समझौता कार्यान्वयन नहीं हो सकता । जो चाहो वही संशोधन असंभव है ।

यह भी पढें   संविधान दिवस पर नेपाली कांग्रेस का सरकार पर आरोप: "सरकार ही संविधान पर हमला कर रही है"

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com