Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले के गढ पाल्पा में काँग्रेस ने लगाई सेंध

 

काठमाडौं–२ जुलाई


स्थानीय तह के असार १४ गते सम्पन्न निर्वाचन के परिणामअनुसार नेपाली काँग्रेस और नेकपा एमाले बराबरी का नतिजा लाने में सफल रहे हैं। दो नगरपालिका सहित दश स्थानीय तह वाले पाल्पा में काँग्रेस ने एक नगरपालिका और चार गाँवपालिका जीता है । एमाले ने भी एक नगरपालिका और गाँवपालिका में जीत हासिल की है ।
पाल्पा सदरमुकाम में तानसेन नगरपालिका में एमाले ने जीत हासिल की है वहीं एमाले के गढ पूर्वी पाल्पा के रामपुर में काँग्रेस ने सफलता प्राप्त की है । एमाले ने रिब्दीकोट,पूर्वखोला, तिनाउ, निस्दी गाँवपालिका में प्रमुखसहित जीत हासिल की है ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन में पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपसभापति का नया पद सृजित

काँग्रेस ने रैनादेवी, माथागढी, बगनासकाली और रम्भा गाँवपालिका में जीत हासिल की है । काँग्रेस और एमाले ने पाँच पाँच स्थानीय तह के प्रमुख को जीता है वहीं नेकपा माआवादी का हाथ खाली रह गया है । माओवादी केन्द्र को निस्दी गाँवपालिका के उपाध्यक्ष पद पर ही संतोष करना पडा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com