Fri. Nov 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भोजपुरी:”केहू त दिल में बा” के एक्ट्रेस ने की खुदकुशी

 

उनकी असफल लव लाइफ भी इसका सुसाइड के पीछे बड़ा कारण माना जा रहा है

भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस अंजली श्रीवास्तव ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इलाहाबाद में रह रहे अंजली के पैरेंट्स रविवार रात से अंजली द्वारा फोन ना उठाने से काफी परेशान थे और खोजखबर लेने के लिए घर के मालिक को फोन किया। मकान मालिक ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस ने जब फ्लैट खोला तो पाया कि अंजली की बॉडी पंखे से लटके हुई है। पुलिस ने घर की पूरी छानबीन की लेकिन किसी तरह का सुसाइड नोट या कोई और साक्ष्य अभी तक नहीं पाया है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है।

अंजली ने भोजपुरी फिल्म ‘कच्चे धागे’, ‘दम होई जेकरा में ऊहे गाड़ी खूंटा’, ‘लहू के दो रंग’, ‘दिवानगी हद से’, ‘केहू त दिल में बा’, ‘अब होई बगावत’, ‘ठोक देब’ के साथ-साथ हिंदी फिल्म ‘धानी का डीजी कैम’ में काम किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com