Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद बैठक : राष्ट्रपति के गाडी खरिदनें कें मामलें में जानिए क्या कहा प्रधानमंत्री

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० जुलाई ।
प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने आने वाले माघ ७ गते के भीतर संघीय और प्रादेशिक संसद के चुनावों को संपन्न करने को सरकार की पहली प्राथमिकता बताया ।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश और संघीय संसद के निर्वाचन को आगामी आर्थिक वर्ष के बजट में उच्च प्राथमिकता दी गई है ।
व्यवस्थापिका संसद की आज की दूसरी बैठक में विनियोजन विधेयक—२०७४ अंन्तर्गत राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय और राष्ट्रीय योजना आयोग के सचिवालय के अलग–अलग शीर्षकों पर सांसदों के उठाए सवालों के जवाब में प्रधानमंत्री ने बजट और सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया ।
सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने भूकंपोत्तर पुनर्निर्माण व अनुदान, सुशासन प्रवद्र्धन, स्थानीय तहों में बजट में बढ़ोतरी, निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण आयोग गठन, मौजूदा आर्थिक वृद्धिदर को बरकरार रखने लगायत बातों पर जोर दिया ।
सांसदों के सवाल पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के लिए गाड़ी खरीदने संबंधी प्रस्ताव अब तक प्राप्त नहीं हुआ है, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रप्रमुख की सुरक्षा और गरिमा के मद्देनजर गाड़ी खरीदने के विषय को सामान्य रूप में लेना चाहिए ।

यह भी पढें   मनुमुक्त 'मानव' मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्मृति-समारोह आयोजित *राजेंद्रसिंह रावल को मिला 11,000/- का मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति-पुरस्कार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed