Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मतदाता नामावली संकलन कार्य में सहजता के लिये नेपालगन्ज में हेल्प डेक्स स्थापना

 


नेपालगन्ज, (बाके) पवन जायसवाल ।
निर्वाचन आयोग द्वारा शुरु किया गया मतदाता नामावली संकलन तथा अद्यावधिक कार्य में सहजता के लिये नेपालगन्ज में हेल्प डेक्स स्थापना किया गया है ।
यूएनडिपी के सहकार्य में सूचना और मानव अधिकार अनुसन्धान केन्द्र नेपालगन्ज ने हेल्प डेक्स सेवा सञ्चालन किया है । सरकारी निकाय द्धारा प्रदान होन वाली सेवा प्रवाह तथा नागरिकों को सेवा लेने में सहज होने के लिये हेल्प डेक्स सेवा संचालन किया गया है केन्द्र के अध्यक्ष विश्वजित तिवारी ने जानकारी दी है ।
उनके अनुसार सरकारी सेवा प्रवाह अन्र्तगत क्षेत्रीय निर्वाचन कार्यालय में मतदाता नामावली में नाम लिखानेवालों की भीडभाड को विशेष ध्यान देकरके १५ दिन के लिये हेल्प डेक्स सेवा सञ्चालन शुरु किया गया । सो सेवा सुबाह १० बजे से शाम को ६ बजे तक किया गया हेल्प डेक्स में ६ लोग युवा स्वयम्सेवकों को परिचालन किया गया है । युवा स्वयम्सेवकों ने आये हुये सेवाग्राहियों की फाराम भरना, लाईन में बिठाना, सूचना दर्ता, तथ्यांक संकलन अभिलेखीकरण करना जैसी सहयोग करते रहते है ।
मतदाता नामावली में फोटोसहित की नाम दर्ता कराने वालों की संख्या बृद्धि होत ही गई है । पहलीे दिन में महिला १ सौ २१ और पुरुष १ सौ ९७ करके २ सौ ९६ लोग और दूसरे दिन महिला २ सौ ३२ और पुरुष २ सौ ९६ करके ५ सौ २८ लोग और मंगलवार को करीब ५ सौ से अधिक लोगों ने नाम दर्ता करायें है ।
तीन दिनों में मात्र करीब १ हजार ३ सौ अधिक ने नाम दर्ता कराया क्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी बसन्तराज अधिकारी ने बताया । उन की अनुसार मतदाता नामावली में नाम दर्ता करानेवालों की सुबाह से ही भीड लगती है । कर्मचारियों को नाम दर्ता करने में समस्या पडती है । कार्यालय में सेवाग्राहियों की संख्या बढने के बाद हेल्प डेक्स सेवा संचालन किया गया है ।
श्रावण १ गते से १५ गते तक सभी जिला स्थित निर्वाचन कार्यालय में मतदाता नामावली संकलन किया जा रहा है । कार्यालय में मतदाता नामावली में अपनी नाम तथा ठेगाना में कोई गल्तिया“ है तो उस को सच्चाये, दोहोरा नाम हटाये व स्थान परिवर्तन कर सकते है ।
आयोग से प्रकाशित मतदाता नामावली में अपनी नाम समावेश नही है तो वह व्यक्ति अपनी नेपाली नागरिकता की प्रमाणपत्र और स्थायी बसोबास रहा जिला की निर्वाचन कार्यलय में स्वयम् उपस्थित होकर नाम दर्ता कराने की व्यवस्था भी रही है क्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी बसन्तराज अधिकारी ने बताया । उन्हों ने कहा बाँके में २ लाख ४६ हजार १ सौ ३ मतदाता रही है १५ दिन की अन्दर थप मतदाता ने नामावली दर्ता कराने की बाद मतदाता की संख्या बढेगी । इसे पहले नाम दर्ता करा चुके मतदाताओं को नामावली में नाम समावेश हुये व्यक्तियों को पुनः नाम दर्ता कराना नही पडेगा क्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी बसन्तराज अधिकारी ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच क्षयरोग निवारण सम्बन्धी अन्तरक्रिया सम्पन्न

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *