Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाहुबली के भल्लाल देव हुए इंटरनेशनल, साइन की पहली फिल्म

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३० जुलाई ।
‘बाहुबली’ की सफलता के बाद भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती की डिमांड काफी बढ़ गई है । एक तरफ वो अपनी आने वाली फिल्म ‘नेने राजू नेने मंत्री’ की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक बड़ी अनाउंसमेंट भी कर दी है ।

राणा ने बताया यूके के स्टूडियो द लंदन डिजिटल मूवी एंड टीवी स्टूडियोज ने उन्हें एशियन अंबैसडर बनाया है । इसके साथ उन्होंने उनके साथ एक फिल्म भी साइन की है ।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग २०१८ में शुरू होगी । इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इस खबर को प्रोड्यूसर भारती कोमन्ना ने कंफर्म किया है । हालांकि इसके अलावा और कोई जानकारी इस फिल्म को लेकर नहीं है ।

पिछले कुछ महीनों में राणा एक के बाद एक सरप्राइज दे रहे हैं । हाल ही में उन्होंने बताया था कि तेलुगू शो ‘यारी नंबर १’ को वो होस्ट करेंगे ।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

फिल्मों की बात करे तो ‘नेने राजू नेने मंत्री’ भी रिलीज होने वाली है । फिल्म को तेजा ने डायरेक्ट किया है । यह एक पाँलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें राणा का किरदार ऐसे व्यक्ति का है जो राजनीति में कुछ हासिल करना चाहते हैं । काजल अग्रवाल, राणा के ओपोजिट फिल्म में हैं । दोनों की जोड़ी पहली बार बनी है । यह फिल्म तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषाओं में ११ अगस्त को रिलीज होगी ।एजेन्सी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com