Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैथिली भाषा के स्रष्टा जनकपुरी और कापडि पुरस्कृत

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू,६ अगस्त ।
नेपाल नाट्य तथा संगीत प्रज्ञा–प्रतिष्ठान के कुलपति भक्त श्रेष्ठ ‘सरूभक्त’ ने मैथिली भाषा के साहित्यकार रोशन जनकपुरी और परमेश्वर कापडि़ को क्रमशः डॉ. धीरेन्द्र साहित्य पुरस्कार और सलहेस संस्कृति पुरस्कार २०७३ प्रदान किया ।

मैथिली विकास कोष जनपुरधाम द्वारा वार्षिक रूप में दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में प्रति व्यक्ति नकद ५१ हजार और सम्मान पत्र शामिल हैं ।

मौके पर कुलपति श्रेष्ठ ने कहा कि मैथिली भाषा, साहित्य और संस्कृति के विकास में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है ।

यह भी पढें   चितवन राइनोज की शानदार जीत, पोखरा एवेंजर्स को 30 रन से हराकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर

समारोह में प्राज्ञ रमेशरञ्जन झा ने कहा कि भाषा, साहित्य और संस्कृति के विज्ञों चिन्तकों, सर्जकों और अभियन्ताओं को कभी भी असहिष्णु नहीं होना चाहिए ।

कोष के अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पूर्वसांसद महेन्द्रकुमार मिश्र, कोष के सचिव श्यामसुन्दर शशि, सदस्य सुनील मल्लिक और अशोक दत्त ने कहा कि मैथिली भाषा, साहित्य और संस्कृति उत्थान के लिए सभी के सहयोग आवश्यक हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com