Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

७ नम्बर प्रदेश से शुरु हो रही है, नमूना नेपाल परियोजना

 
धनगढी, २२ श्रावण । हास्य कलाकार सीताराम कट्टेल और कुञ्जना घिमिरे (धुर्मुस–सुन्तली) द्वारा परिकल्पना किया गया ‘नमूना नेपाल’ निर्माण अभियान ७ नम्बर से शुरु हो रहा है । शनिबार धनगढी में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए परियोजना के योजनाकार एवं हास्यकलाकार धुर्मस ने बताया है कि विकास के दृष्टिकोण से सबसे पीछे रहे ७ नम्बर प्रदेश से ही ‘नमूना नेपाल’ परियोजना को शुरु किया जाएगा ।
नेपाल सरकार के लिए सरसफाइ राजदूत नियुक्त धुर्मुस सामाजिक अभियन्ता भी हैं । सकारात्मक सोच अभिवृद्धि के लिए सरसफाइ अभियान लेकर वह सुदूरपश्चिम के धनगढी पहुँचे हैं । इसी क्रममें बैंक अफ काठमांडू की अगुवाई में किया गया सरसफाइ अभियान सम्बन्धी कार्यक्रमों को सम्बोधन करते हुए धुर्मस ने बताया– ‘नमूना नेपाल’ परियोजना राष्ट्रिय गौरव की परियोजना है । इस साझा अभियान को सफल बनाने के लिए हम आप सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हैं ।’ कार्यक्रम में धुर्मुस–सुन्तली फाउण्डेसन के प्रमुख कट्टेल के अलावा कलाकार सुरवीर पण्डित, पल्पसा डंगोल लगायत अन्य कलाकार भी मौजुद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com