Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत का महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 का आयोजन

 

बीरगंज (नेपाल), 12 जून, 2026 । भारत का महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 मनाने की जानकारी दी गई है। 21 जून 2026 को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसका विषय (theme) है “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing)। यह विषय (theme) जीवन के प्रत्येक चरण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। योग शारीरिक लचीलापन, संतुलन, शक्ति और मानसिक शांति को बढ़ावा देता है तथा तनाव, चिंता और जीवनशैली से जुड़ी अनेक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में सहायता करता है। नियमित योग अभ्यास सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। यह विषय स्वस्थ और गरिमापूर्ण वृद्धावस्था के वैश्विक लक्ष्य को भी सुदृढ़ करता है।

यह भी पढें   नेपाल का प्रलय ः चित्कारता हिमालय और भारत–चीन का साझा दायित्व : संतोष मेहता

2. पिछले वर्षों की भाँति, भारतीय महावाणिज्य दूतावास विभिन्न स्थानीय निकायों और संगठनों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिनका विवरण इस प्रकार है :

क्र.सं. स्थान तिथि एवं समय

1 पचगावा, सखुवा प्रसौनी (परसा)

13 जून 2026, प्रातः 05:30बजे

2 नारायणी नदी तट, भरतपुर (चितवन)

16 जून 2026, प्रातः 05:30बजे

3 रॉयल पार्टी पैलेस, हेटौडा (मकवानपुर)

17 जून2026, प्रातः 05:30बजे

4 श्री जिल्ला उच्चाङ्गल रामदेव कलवार प्राविधिक नमुना माद्यमिक विद्यालय, पोखरिया (परसा)

यह भी पढें   मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा रद्द की

18 जून 2026, प्रातः 05:30बजे

5 श्री जानकी मंदिर, जनकपुरधाम (धनुषा)

19 जून 2026, प्रातः 05:30 बजे

6 विवाह मंडप , गढीमाई (गढीमाई मंदिर के निकट)

20 जून 2026, प्रातः 05:30 बजे

7 शंकराचार्य गेट, बीरगंज

21 जून 2026, प्रातः 05:30 बजे

3. पचगावा, (सखुवा प्रसौनी), पोखरिया और गढीमाई में भव्य योग कार्यक्रम स्थानीय पालिकाओं के सक्रिय सहयोग से आयोजित किये जा रहे है। जनकपुरधाम में योग उत्सव कार्यक्रम, माता जानकी जी मंदिर और जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के सक्रीय सहयोग से माता जानकी जी के मंदिर प्रांगण में ही आयोजित किया जा रहा है ।

यह भी पढें   एकाग्रता वह शक्ति है, जो बिखरी हुई ऊर्जा को उपलब्धि में बदल देती है : बिमल सरार्फ,

4. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून 2026 को प्रातः 05:30 बजे शंकराचार्य गेट, बीरगंज में आयोजित किया जायेगा । बीरगंज का यह योग कार्यक्रम इस वर्ष महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित सबसे बड़ा योग आयोजन होने की अपेक्षा है।

5. ये सभी कार्यक्रम निःशुल्क हैं तथा सभी के लिए खुले हैं। प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय से पर्याप्त समय पूर्व पहुंचें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com