Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हुम्ला में नेपाल-भारत मैत्री अस्पताल भवन का शिलान्यास, भारत देगा 14.8 करोड़ की सहायता

 

काठमांडू, 12 जून 2026 । भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से कर्णाली प्रदेश के हुम्ला जिले के चंखेली गाँवपालिका-2 में ‘नेपाल-भारत मैत्री अस्पताल’ भवन का शिलान्यास 11 जून 2026 को किया गया। यह परियोजना लगभग 14.8 करोड़ नेपाली रुपए (करीब 9.25 करोड़ भारतीय रुपए) की लागत से बनाई जाएगी।

यह उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (HICDP) चंखेली गाँवपालिका के माध्यम से कार्यान्वित होगी। शिलान्यास समारोह में गाँवपालिका अध्यक्ष और अन्य हितधारकों ने भारत सरकार के विकास सहयोग की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इस नए अस्पताल से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बेहतर होगी।

यह भी पढें   चीन ने रसुवागढ़ी–केरुंग सड़क मार्ग पूरी तरह फिर खोला

नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने वीडियो संदेश में सभी को शुभकामनाएँ देते हुए साझा विकास और समृद्धि के लिए नेपाल सरकार व जनता के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

गौरतलब है कि HICDP कार्यक्रम के तहत नेपाल के सातों प्रदेशों के 74 जिलों में अब तक लगभग 600 परियोजनाएँ शुरू की जा चुकी हैं। हुम्ला में यह तीसरी परियोजना है। इससे पहले भारत ने सरकेगाड़ में श्री सरस्वती माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय भवन तथा चंखेली-दार्मा में श्री महादेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रयोगशाला व पुस्तकालय भवन निर्माण में सहायता दी थी। जुलाई 2024 में हुम्ला के चंखेली, सरकेगाड़ और सिमकोट गाँवपालिकाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए भारत का अध्ययन दौरा भी आयोजित किया गया था।

यह भी पढें   अभिभावक विहीन बच्चों को १२वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा और रहने की सुविधा देने का बागमती प्रदेश का निर्णय

यह परियोजना भारत और नेपाल के बीच बहुक्षेत्रीय सहकार्य का एक और उदाहरण है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com