Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीआरएबीयू के नए सीसीडीसी बने रक्सौल के लाल प्रो. रजनीश गुप्ता,

 

रक्सौल। शहर के लब्धप्रतिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी श्री भरत प्रसाद गुप्त के कनिष्ठ सुपुत्र प्रो. डॉ. रजनीश गुप्ता ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू), मुजफ्फरपुर के कॉलेज विकास परिषद समन्वयक (CCDC) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एस.के. शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अपने नए दायित्व का कार्यभार संभाला।

प्रो. डॉ. रजनीश गुप्ता की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से रक्सौल एवं पूर्वी चंपारण के शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है। शिक्षा एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उनके अनुभव और कार्यशैली से विश्वविद्यालय को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 जून 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

उनके सीसीडीसी पद पर पदस्थापित होने पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

बधाई देने वालों में भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, टेक्सटाइल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, नारायण प्रसाद, रमेश कुमार गुप्ता, मुरारी गुप्ता, शिवपूजन प्रसाद, जगदीश प्रसाद, अजय बाबल, राजकुमार रौनियार, राजकुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद सुरेश कुमार,भूषण सिंह, नीतेश उपाध्याय, उमाकांत पाण्डेय, भैरव गुप्ता, रवीन्द्र मिश्र, ज्योति राज गुप्ता एवं सीमा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढें   पोखरा विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों द्वारा अध्ययन अवकाश का दुरुपयोग

सभी ने आशा व्यक्त की कि प्रो. डॉ. रजनीश गुप्ता अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *