Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुख्यात अवैध ड्रग व्यापारी, प्रबिन खत्री मारा गया

 

काठमान्डाै ७ अगस्त

कुख्यात अवैध ड्रग व्यापारी, प्रबिन खत्री, सोमवार को ललितपुर के कुसुंती में पुलिस के साथ टकराव में मारा गया।अवैध हथियार रखने की जानकारी पाने के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस क्राइम डिवीजन की एक टीम खत्री के निवास स्थान पर पहुंची थी।पुलिस ने खत्री के निवास से दो पिस्तौल जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार पुलिस काे देखते ही खत्री ने कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसका जवाब पुलिस ने दिया ।एमपीडीडी के मुताबिक, खत्री  सिर पर लगी बुलेट की चोट के शिकार हुअा। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है कि खत्री ने खुद काे गाेली मारी या पुलिस की गाेली उसे लगी है ।

यह भी पढें   तलवार के बल पर सलवार - वास्तविक कहानी विवशताओं की : डा.विजय दत्त

मुठभेड़ के दौरान इस्तेमाल किए गए सभी हथियारों पर बैलिस्टिक परीक्षण किए जाने के बाद, ड्रग ट्रेडर की मौत के बारे में अधिक जानकारी मिलने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com