Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्तारुढ दल और राजपाबीच वार्ता, राजपा चुनाव में शामिल होनें के लिए सकारात्मक

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ अगस्त ।
सत्तारूढ दलों और राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के बीच कुछ दिनाें के भीतर संविधान संशोधन प्रस्ताव को निर्णय के लिए पेश करने की आज सहमति हुई है ।

आज बालुवाटार में कांग्रेस, माओवादी केंद्र और राजपा नेपाल के शीर्ष नेताओं के बीच हुए विचार–विमर्श में इस सावन महीने के अंदर संशोधन विधेयक को प्रक्रिया में ले जाने की सहमति हुई, ये बात राजपा अध्यक्ष मंडल के नेता शरत् सिंह भंडारी ने बताई ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में जानकी नवमी की धूम

राजपा नेपाल के साथ हुई वार्ता को सफल बताते हुए माओवादी केंद्र के नेता नारयणकाजी श्रेष्ठ ने कहा कि राजपा नेपाल चुनाव में सहभागी होगी ।

बैठक में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल, माओवादी केंद्र के नेता श्रेष्ठ और राजपा की ओर से संयोजक महंथ ठाकुर, नेता गण राजेंद्र महतो, शरत सिंह भंडारी, राजकिशोर यादव लगायत सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *