रौतहट : गर्भवती महिला बालें जीप दुर्घटनाग्रस्त, एक हि परिवार के ६ लोगों की मौत

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १३ अगस्त ।
रौतहट जिले की परोहा गाँवपालिका के राजपुर फरहदवा में बाढ़ में कटे हुए स्थान में आज सुबह गर्भवती महिला को लेकर जाती हुई जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई ।
बच्चे की डिलिवरी के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान परोहा गाँवपालिका–३ लौकहा निवासी चंदन यादव के परिवार के सदस्यों की पानी में डूबने से मौत हो गई ।
संवेदनशील हालात में रही यादव की पत्नी २८ वर्षीया शर्मिला यादव समेत उनकी माँ सुमित्रा देवी, पाँच वर्षीया बेटी, भतीजा सरोज और भाभी ललिता देवी लगायत की मौत होने की जानकारी पुलिस ने दी ।
साथ ही जिले के अलग अलग हिस्सों में कुल पाँच लोग बाढ़ की चपेट में पड़कर लापता हैं, ये बात डीएस पी नवीनकृष्ण भंडारी ने बताई । दूसरी तरफ रौतहट जिलामुख्यालय गौर में दस फीट पानी जमा हुआ है और बिजली की सप्लाई भी बंद है ।

