Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मकवानपुर : बाढ़ और भूस्खलन की वजह सें ९ लोगों की मौत

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १३ अगस्त ।
बाढ़ और भूस्खलन की वजह से मकवानपुर में ९ लोगों की जानें गई हैं ।  बकैया गाँवपालिका वार्ड नं. १० अंबासबोसी में भूस्खलन में मंगलसिंह न्यासुर का घर बह जाने से घर में स्थित सभी सात लोग दब गए । मरने वालों में न्यासुर की पत्नी सुनमाया, २४ वर्षीया बेटी माया, १२ वर्षीया हीरा, १० वर्षीया सानुमाया, आठ वर्षीय बेटा पाल्मो और दो वर्षीय बेटा विकास की भूस्खलन में दबने से मौत हो गई ।

यह भी पढें   नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज की १३ वीं बैठक बिभिन्न निर्णय साथ सम्पन्न

इसी तरह बकैया और वाग्मती गाँवपालिका में नदी में बहकर वाग्मती गाँवपालिका वार्ड नं. १, फापरबारी निवासी ५० वर्षीय पंचकुमार कुमाल और बकैया गाँवपालिका वार्ड नं. ६ के ६० वर्षीय वीरबहादुर घलान की मौत होने की जानकारी जि. पुलिस मकवानपुर ने दी ।

साथ ही लगातार बारिश की वजह से त्रिभुवन राजपथ के बागजोरा, हेटौड़ा–नारायणघाट सडकखंड अंतर्गत मनहरी, लोथर, स्थानीय थानभर्यांग और हेटौडा–वीरगंज सडकखंड अंतर्गत आज सुबह आए भूस्खलन की वजह से हेटौडा–वीरगंज और हेटौडा–नारायणघाट तरफ की यातायात सेवा अवरुद्ध है, ये जानकारी मकवानपुर के प्रमुख जिला अधिकारी नारयण प्रसाद शर्मा दवाड़ी ने दी ।

यह भी पढें   सरकार के विरोध में प्रदर्शन

दूसरी तरफ भूस्खलन में घर दब जाने से इलाम में एक वृद्ध की मौत हो गई । जिला पुलिस के मुताबिक माई नगरपालिका–८ के ९७ वर्षीय वृद्ध मदन मगर की मौत हो गई । खबर के मुताबिक भूस्खलन के समय घर में वे अकेले ही थे ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed