बाढ़ और भूस्खलन ४० से ज्यादा लोगों की मौत, ९ हजार सुरक्षाकर्मी के उद्धार कार्य जारी : गृहमंत्रालय
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १३ अगस्त ।
लगातार बारिश के कारण देश के अलग–अलग जिÞलों में आए बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अब तक ४० से ज्यादा लोगों की मौत होने की जानकारी गृहमंत्रालय ने दी है ।
गृहमंत्रालय के प्रवक्ता दीपक काफ्ले के मुताबिक बाढ़ और भूस्खलन के कारण हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हंै और उनके उद्धार व राहत के कामों को तीव्रता दी गई है । साथ ही उन्होंने बताया कि बाढ़ गाँव–गाँव में घुसे होने के कारण डूबकर, बहकर और भूस्खलन की चपेट में हुई मानवीय क्षति का आकलन लेने का काम जारी है ।
आगे उन्होंने बताया कि ९ हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी के साथ ही जिले के सभी सरकारी संयंत्र उद्धार और राहत के कामों में जुटे हुए हैं और सरकारी हेलिकॉप्टर के साथ साथ निजी हेलीकॉप्टर भी अनुकूलता के साथ उद्धार और राहत के कामों के लिए तैयार रखे गए हैं ।


