Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के ७१वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय दूतावास द्वारा ३० एम्बूलेंस अाैर ६ बस हस्तातंरित

 

१५अगस्त

अाज भारत ने अपना ७१वाँ स्वतंत्रता दवस मनाया । इस अवसर पर  भारत ने नेपाल काे 30 एम्बुलेंस भेंट  किए और छह बसों को विभिन्न अस्पतालों, गैर लाभकारी धर्मार्थ संगठनों और नेपाल में विभिन्न जिलों के शैक्षणिक संस्थानों को भेंट किया है।

भारत सरकार ने नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 61 पुस्तकालयों, शैक्षणिक और प्रशिक्षण संस्थानों को किताबें भेंट की, जिनमें दूरस्थ जिले भी शामिल हैं।

काठमांडू में भारतीय दूतावास में मंगलवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नेपाल में भारत के राजदूत, मनजीव सिंह पुरी ने उपहारों को सौंपा अाैर अायाेजन में  भारत के राष्ट्रपति के संदेश को पढ़ा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 अक्टुबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

इस कार्यक्रम में राजदूत पुरी ने 57 लाख रुपए  मूल्य  के कंबल वितरित किए। ,

इस अवसर पर, भारतीय संस्कृति केंद्र, केन्द्रीय विद्यालय और आधुनिक भारतीय विद्यालय के छात्रों ने भारतीय संगीत बैंड एस्टितवा के संगीत प्रदर्शन के साथ राष्ट्रभक्ति गीत गाया और नेपाल सेना बैंड द्वारा प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com