Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माेदी अाैर ट्रम्प हिंद प्रशा‌त क्षेत्र में शांति अाैर स्थिरता कायम करने पर सहमत

 

१५अगस्त

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने पर सहमत हैं। दो दिवसीय मंत्रीस्तरीय बातीचत के द्वारा इस दिशा में कदम उठाया जा सकता है। बैठक में दोनों देश अपने रणनीतिक संपर्क को बढ़ाएंगे। मंगलवार को यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी। ट्रंप ने सोमवार रात प्रधानमंत्री को फोन पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

फोन पर हुई बातचीत के दौरान ट्रंप ने भारत पहुंचे अमेरिकन क्रूड आयल की पहली खेप का स्वागत किया। इसी महीने टेक्सास से भारत के लिए खेप भेजा जाना शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका लंबे समय तक भारत को ऊर्जा की आपूर्ति करता रहेगा। व्हाइट हाउस ने दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत की जानकारी दी है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 जून 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

व्हाइट हाउस ने कहा है, ‘दोनों नेताओं ने नए दो दिवसीय मंत्रीस्तरीय वार्ता के जरिये पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थायित्व स्थापित करने पर प्रतिबद्धता जताई। इस वार्ता से दोनों देश अपना रणनीतिक संपर्क बढ़ाएंगे।’

दुनिया के बड़े और तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था के दोनों नेता ट्रंप और मोदी भारत में इसी वर्ष नवंबर में होने जा रहे वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन पर नजरें जमाए हैं। ट्रंप ने अपनी बेटी और सलाहकार इवान्का ट्रंप को अमेरिकी शिखर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने को कहा है।

यह भी पढें   वृक्षों को राखी बांधकर की पहाड़ की वीरांगनाओं ने पर्यावरण की रक्षा !

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया। उन्होंने उत्तर कोरिया के खिलाफ दुनिया को एकजुट करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की सराहना की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *