Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और चीन के बीच तीन क्षेत्रों मे आर्थिक प्राविधीक सहयोग पत्र पर हुवा हस्ताक्षर

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ अगस्त ।
चीन सरकार ने नेपाल के अलग–अलग तीन क्षेत्रों में आर्थिक और प्राविधिक सहयोग मुहैया कराने संबंधी समझौता पत्र पर आज हस्ताक्षर किए हैं ।

नेपाल दौरे पर आए हुए चीन के राज्य परिषद के उप–प्रधानमंत्री वांग यांग, नेपाल के उप–प्रधानमंत्रियों कृष्ण बहादुर महरा और विजय कुमार गच्छदार और नेपाल के लिए चीनी राजदूत यू होंग की मौजूदगी में सहयोग संबंधी समझौता पत्र पर नेपाल की ओर से अर्थ मंत्रालय के सचिव डॉ. शांतराज सुवेदी और चीन की ओर से वाणिज्य मंत्री यू चिहान क्हा ने हस्ताक्षर किए ।

यह भी पढें   संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह का संबोधन

समझौते के मुताबिक अरनिको राजमार्ग की स्तरोन्नति के लिए आर्थिक और प्राविधिक सहयोग, पेट्रोलियम उत्खनन के लिए संभाव्यता अध्ययन और चीनी निवेश बढ़ाने के क्षेत्र में चीन सहयोग करेगा । समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के बाद अर्थ सचिव डॉ शांत राज सुवेदी ने बताया कि तातोपानी नाके को जल्द खोलने के संबंध में सैद्धांतिक सहमति हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com