Tue. Nov 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाखिर कपिलशर्मा काे मिल ही गया दिल

 

१५अगस्त

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी दूसरी फिल्म ‘ फिरंगी ‘ को लाने की तैयारी कर रहे हैं और इस बार वो कुछ नया करना भी चाहते हैं, जिसके तहत फिल्म में एक धमाकेदार डांस नंबर शूट किया गया है।

आप को साल 2012 आई फिल्म एजेंट विनोद याद होगी , जिसमें करीना के साथ ईरानी-स्वीडिश मूल की एक्ट्रेस मरियम जकारिया ने ‘ यूं तो प्रेमी पचहत्तर हमारे …” गाने पर फरफॉर्म किया था। मरियम, अब फिरंगी में भी वही अदाएं दिखाएंगी। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक मरियम ने कपिल के साथ ये डांस नंबर शूट करने के बाद कहा कि ग्रैंड मस्ती के बाद उनके लिए ये बहुत ही स्पेशल मूवमेंट था। इस गाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इसके लिए उन्होंने कपिल शर्मा और फिरंगी के निर्देशक राजीव ढींगरा को धन्यवाद दिया है। इस गाने को चिन्नी प्रकाश ने कोरियोग्राफ किया है।कपिल शर्मा की पहली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’, साल 2015 में आई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की। तमाम विवादों में फंसे कपिल की ‘फिरंगी’ इस साल 10 नवंबर को रिलीज़ होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com