Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शाहरुख की बेटी सुहाना अभी नहीं अाएगी बालीवूड में

 

२० अगस्त

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान ने अपनी बेटी सुहाना के बॉलीवुड में कदम रखने को लेकर आ रही खबरों को खारिज़ कर दिया है। किंग खान ने यह एेलान कर दिया है कि सुहाना अगले पांच सालों तक फिल्मों में नहीं आएंगे। मतलब वो बॉलीवुड में इतनी जल्दी डेब्यू नहीं करने वाली हैं।

ईद के मौके पर शाहरुख़ ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी बेटी सुहाना के बॉलीवुड में डेब्यू के सवाल पर यह साफ कर दिया कि वो फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं और बॉलीवुड में अभी कदम नहीं रखेंगे। खैर, शाहरुख़ ने बातों-बातों में यह जरूर कहा कि सुहाना पढ़ाई करने के बाद बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। शाहरुख ने कहा, ”किसी के पब्लिकली बाहर जाने का मतलब ये नहीं है कि वो एक्टर बनना चाहता है। ये फिल्म स्टार्स नहीं हैं बल्कि फिल्मस्टार्स के बच्चे हैं। जब मेरे साथ आते हैं तो मैं खुद फोटो के लिए उनके साथ पोज़ देता हूं। जब मीडिया सामने होता है तो हम फिल्मस्टार्स यह सब हैंडल कर लेते हैं, चूंकि आप  हमारे दोस्त हैं। बच्चों ये सब नहीं कर पाते हैं। उन्हें कई बार अच्छा भी नहीं लगता है। मेरे बच्चों की पढ़ाई भी अभी पूरी नहीं हुई है।”शाहरुख़ ने बताया कि, ”मेरे घर में मिनिमम एजुकेशन ग्रेजुएशन होना जरूरी है। सुहाना अभी 11वीं में हैं और उन्हें ग्रेजुएट होने में पूरे पांच साल हैं। आर्यन को लगभग चार साल हैं। तो अभी बहुत समय है।” तो शाहरुख़ ने इस बार ईद पर यह साफ कर दिया कि सुहाना को लेकर उनकी बॉलीवुड में एंट्री की बातें हो रही थीं वो गलत है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com